जिले में रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारु: कमी की अफवाहों से बचें
झालावाड़ : जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति एवं वितरण पूरी तरह सुचारु है तथा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
जिला रसद अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गैस सिलेंडर की बुकिंग व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल, आईवीआरएस, मोबाइल ऐप्स एवं यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से निरंतर की जा रही है। बुकिंग के पश्चात नियमानुसार ओटीपी के पश्चात उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जा रही है।
जिला रसद अधिकारी ने साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वह किसी भी प्रकार की अनावश्यक घबराहट (पैनिक) न करें। विभाग द्वारा समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं जारी की जाएगी। गैस रिफलिंग, जमाखोरी एवं कालाबाजारी जैसे अवैध कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला रसद कार्यालय द्वारा निरंतर निरीक्षण किए जा रहे हैं। अब तक आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के अंतर्गत 06 प्रकरणों में कुल 73 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं।
जिला रसद अधिकारी ने यह भी बताया कि जिले में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा उनकी आपूर्ति एवं वितरण भी सामान्य रूप से जारी है। इसके अतिरिक्त उन्होंने औद्योगिक, व्यवसायिक एवं एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की ओर भी कदम बढ़ाएं, ताकि ऊर्जा के संतुलित उपयोग को बढ़ावा मिल सके।
रिपोर्टर :रमेश शर्मा

No Previous Comments found.