खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित वर्गों को जोड़ने हेतु विशेष अभियान जारी

झालावाड़ :  राज्य सरकार द्वारा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने के उद्देश्य से 26 जनवरी 2025 से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अभियान के तहत अब तक कुल 39,602 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 27,898 परिवारों का अंतिम रूप से चयन कर उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जा चुका है। चयनित परिवार नजदीकी उचित मूल्य दुकान पर जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत नियमित रूप से राशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।वहीं, प्राप्त आवेदनों में विभिन्न प्रकार की कमियां पाए जाने के कारण 8,739 आवेदनों को आवश्यक पूर्ति हेतु वापस लौटाया गया है, जो वर्तमान में उपभोक्ता स्तर पर लंबित हैं। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे सभी आवेदकों से अपील की गई है कि वे ई-मित्र के माध्यम से शीघ्र आवश्यक कमियों की पूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि उनका नाम भी खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल किया जा सके और वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

रिपोर्टर : रमेश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.