हज यात्रियों के लिए सारोतिया मोहल्ला बकानी में सम्मान समारोह का आयोजन

बकानी :  हज यात्रियों के लिए सारोतिया मोहल्ला बकानी में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ है।जहां हज यात्रा पर जा रहे इम्तियाज मोहम्मद नागौरी का फूल माला पहनाकर लोगो ने स्वागत सत्कार किया है।इम्तियाज मोहम्मद नागौरी मक्का मदीना की हज यात्रा पर अपनी पत्नी के साथ जा रहे है।मक्का मदीना पहुंचकर वो देश में अमन शांति व भाईचारे की दुआ करेंगे सम्मान समारोह में शहर काजी हाफिज शब्बीर अहमद,अंजुमन कमेटी सदर रईस पठान,कौमी एकता हिंद के जिलाध्यक्ष मोइनुद्दीन अली,जन चेतना विकास मोर्चा अध्यक्ष आशिक हुसैन नीलगर,हाजी अय्यूब अहमद,मंसूरी समाज सदर मोहम्मद रफीक मंसूरी,जाकिर खान,सिद्दीक मंसूरी,हकीम मंसूरी,पूर्व अंजुमन कमेटी नायब सदर शकील अहमद नाईस,शकील नागौरी,अनीस नागौरी आदि ने शिरकत कर स्वागत सत्कार किया है।

रिपोर्टर : रमेश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.