राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और ब्लॉक का नाम रोशन किया

झालावाड़ : राज्यस्तरीय प्रावीण्य सूची में खाचरोद विद्यालय के विद्यार्थी को तृतीय स्थान अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खाचरोद के विद्यार्थी अंकुश भील ने राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और ब्लॉक का नाम रोशन किया है। संस्था प्रधान भेरूलाल कारपेंटर ने प्रार्थना सभा में अंकुश को गायत्री परिवार द्वारा प्राप्त प्रमाण पत्र, प्रोत्साहन राशि ओर प्रतीक चिन्ह दे कर के उसका उत्साहवर्धन किया और अन्य विद्यार्थियों को भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए  प्रेरित किया। संस्कृति ज्ञान परीक्षा प्रभारी प्रदीप बेहरा ने बताया कि शांति कुंज हरिद्वार द्वारा हर वर्ष संस्कृति ज्ञान परीक्षा करवा कर विद्यार्थियों को अपनी भारतीय  संस्कृति और आध्यात्मिकता का बोध करवाया जाता है , जिससे एक जिम्मेदार नागरिक का निर्माण किया जा सके। स्टाफ साथियों ने भी अन्य विद्यार्थियों को अंकुश से प्रेरणा लेने की सलाह दी।

रिपोर्टर : रमेश कुमार चेलक 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.