विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों और आमजन की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक
झालावाड : विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों और आमजन की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी । यह बैठक निजी होटल खानपुर में प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगी । झालावाड़ रमेश शर्मा विधायक सुरेश गुर्जर की मौजूदगी में आयोजित होने वाली इस बैठक में मुख्य रूप से किसानों को फसलों का मुआवजा व सिंचाई के लिए बिजली की उपलब्धता, पेयजल आपूर्ति में सुधार और क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत साथ ही स्कूल भवनों जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विधायक आमजन की समस्याओं को सुनकर प्रशासन के समक्ष मजबूती से पक्ष रखने और उनके त्वरित निस्तारण के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे एकजुटता का आह्वानः बैठक में ब्लॉक खानपुर, बकानी कांग्रेस के सभी अग्रिम संगठनों, ब्लॉक पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है । विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में जनहित की इस आवाज को बुलंद करने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की गई है।
रिपोर्टर : रमेश शर्मा

No Previous Comments found.