बकानी में बेखौफ अवैध लकड़ी कटाई, दिनदहाड़े दौड़ रहे लकड़ी से भरे ट्रैक्टर

झालावाड़ : बकानी कस्बे में इन दिनों अवैध लकड़ी कटाई का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। बकानी का आसपास क्षेत्र लकड़ी कटाई के कारण वन विहीन होता जा रहा है। रात दिन अवैध लकड़ी कटाई का कार्य जोर-जोर से चल रहा है। यहां दिन भर ट्रैक्टर ट्रालीयों के माध्यम से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है। पहले यहां पर चोरी छुपे रात्रि में गीली लकड़ी के ट्रैक्टर निकलते थे। लेकिन अब यहां पर कोई रोकथाम नहीं होने के कारण एवं राजनीतिक संरक्षण होने के कारण दिन भर अवैध गीली लड़कियों के ट्रैक्टर दौड़ते हुए नजर आ जाते हैं। यहां पर ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक लकड़ी काटने के कारण पूरा क्षेत्र पौध विहीन हो चुका है। राजस्थान सरकार हरियाली बढ़ाने के लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन अवैध लकड़ी माफिया ने इन सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाकर इन पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें जिससे कि अवैध लकड़ी कारोबार पर लगाम लगाई जा सके। एवं जंगलों को खत्म करने से बचाया जा सके। एक पौधे को पेड़ बनने में कई वर्ष लग जाते हैं, लेकिन लकड़ी माफिया इन पेड़ों को पल भर में ही काट देते हैं।

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.