मेगा हाईवे 89 पर दो पुलियाएं बदहाल, सुरक्षा रेलिंग टूटी; हादसों का खतरा बढ़ा

झालावाड़ : बकानी-कस्बे से गुजरने वाला मेगा हाईवे 89 सड़क पर बरखेड़ा खुर्द गांव के पास पुलिया पर लगी हुई दोनों साइडों की सुरक्षा रेलिंग टूटने के कारण दुर्घटनाओं के आशंका बढ़ गई है। 10 अगस्त को हुई मूसलाधार बारिश के कारण बरखेड़ा कला के खाल में भयंकर बाढ़ आई थी। इस बाढ़ के कारण पुलिया की दोनों साइडे क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पुलिया के 10 फीट की दूरी पर एक अंधा मोड़ है। इस मोड़ पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। कई  लोग  इस अंधे मोड़ पर अपनी जान गवा चुके हैं। इसी पुलिया के मोड पर पिछले महीने एक ट्रेलर पलट गया था। अब इस खतरनाक पुलिया के दोनों साइड में सुरक्षा रेलिंग नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ गया है। बरखेड़ा खुर्द के ग्रामीणों का कहना है कि अब सुरक्षा रेलिंग टूटने  एवं पुलिया की दोनों साइडे क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ने की आशंका है। यहां के लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुलीया की मरम्मत तुरंत करवाई जाए।
बकानी से गुजरने वाले इस हाईवे रोड पर सूरजपुरा पुलिया पर रोड क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बड़े-बड़े लोहे के तार बाहर निकल गए हैं। रात दिन व्यस्त रहने वाले इस रोड पर लोहे के तार बाहर निकलने के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।एवं पुलिया पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण दो पहिया वाहन चालकों को काफी परेशानियां आ रही है। इन गड्ढों के कारण यहां भी दुर्घटनाओं की आशंका काफी बढ़ गई है। लोगों की जिम्मेदार अधिकारियों से मांग है कि इन दोनों जगह की तुरंत मरम्मत करवाई जाए जिससे होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.