बकानी में सफाई व्यवस्था ठप: 4 माह से मानदेय न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने शुरू किया बहिष्कार

झालावाड़ - बकानी कस्बे में सफाई कर्मचारियों को 4 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण रविवार को भी सफाई करने नहीं पहुंचे। सुबह 4:00 बजे से 6:00 बजे तक सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई हो जाती है। लेकिन सुबह 6:00 तक गलियों में एवं मुख्य बाजार में कचरे के ढेर लगे हुए हैं तथा नालियां जाम हो जाने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि चार महीनों से लगातार वेतन नहीं मिलने के कारण हमें काफी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। और घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। बार-बार उधारी मांग कर जैसे तैसे समय निकाला लेकिन अब दुकानदारों ने भी अधिक कर्ज हो जाने के कारण उदारी देने से मना कर दिया है। ऐसे में अब परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहा है। हम रात्रि के 4:00 से ही सफाई व्यवस्था में जुट जाते हैं एवं पूरी ईमानदारी के साथ अपनी मेहनत करते हैं। लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा हमें समय पर वेतन नहीं दिया जाता है। वेतन नहीं मिलने के कारण हमें गृहस्ती चलाने, किराने के सामान खरीदने, बीमारियों का खर्चा, बच्चों की फीस, गैस सिलेंडर भरवाने, दूध वाले एवं कई प्रकार अन्य खर्चो के लिए बहुत परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। 

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक वेतन नहीं दिया जाता हम काम पर नहीं लौटेंगे। सफाई कर्मचारियों के प्रति ऐसा रवैया ठीक नहीं है। हम ग्राम पंचायत की नौकरी पर ही निर्भर है इसके बाद भी हमें वेतन समय पर नहीं मिलता तो हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे भी हमें वेतन बहुत कम मिलता है केवल गुजारा होता है। लेकिन यह भी समय पर नहीं मिलने के कारण हमें काफी परेशानियां हो रही है।
 कस्बे में सफाई नहीं होने के कारण चौराहों पर एक गलियों में गंदे कचरे की अंबार लगा चुके हैं। सफाई नहीं होने से कचरे के कारण दुर्गंध फैल रही है लोगों।

रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा  

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.