किसानों की समस्या का हुआ समाधान!
झालावाड़ - डीएपी एवं यूरिया खाद वितरण में लागू FFS प्रणाली से किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए पूर्व संसदीय सचिव श्री नरेंद्र जी नागर ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी सिंधिया एवं सांसद श्री दुष्यंत सिंह जी से दुरभाष के माध्यम से बात करके संज्ञान में लाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने तत्काल किसानों की पीड़ा (समस्या) को देखते हुए कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की,जिसके बाद आज से FFS प्रणाली को बंद करके पुनः दुबारा पुरानी प्रणाली से ही खाद दिया जायेगा। अब किसान सीधे खाद की दुकान से डीएपी एवं यूरिया प्राप्त कर सकेंगे। किसानों की समस्या उठी, समाधान हुआ। यही है किसान हित में सार्थक पहल। किसानो की समस्या का समाधान करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी, लोकप्रिय सांसद श्री दुष्यंत सिंह जी एवं पूर्व संसदीय सचिव श्री नरेन्द्र जी नागर का हार्दिक आभार एवं बहुत बहुत धन्यवाद।
रिपोर्टर - रमेश चंद्र शर्मा
No Previous Comments found.