बकानी ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच हेमराज कुशवाह ने कस्बे की मूलभूत समस्याओं के समाधान
बकानी : ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच हेमराज कुशवाह ने कस्बे की मूलभूत समस्याओं के समाधान की पहल की है। बुधवार को वे सभी वार्ड पंचों के साथ बिजली विभाग और पीएचईडी के अधिकारियों से मिले। उन्होंने बिजली और पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग की। "सरपंच ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बकानी में 24 घंटे बिजली देने को कहा। उन्होंने बताया कि बार-बार बिजली कटौती से आम लोगों, व्यापारियों और किसानों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों ने आने वाले समय में बिजली व्यवस्था सुधारने और नियमित बिजली देने का आश्वसन दिया ।
"हेमराज कुशवाह ने वार्ड पंचों के साथ पीएचईडी अधिकारियों से भी मुलाकात की। उन्होंने कस्बे में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी हो या सामान्य दिन, लोगों को समय पर पर्याप्त पानी मिलना चाहिए। मोहल्लों में पानी से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
"सरपंच ने कहा कि ग्राम पंचायत का उद्देश्य कस्बे की मूलभूत सुविधाएं बेहतर करना और लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान कराना है। इस दौरान सभी वार्ड पंच मौजूद रहे।"
रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा

No Previous Comments found.