बकानी क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत, यूरिया की किल्लत दूर; सहकारी समितियों में पहुंची खाद की पर्याप्त खेप, बिना लाइन लगे किसानों को मिल रहा यूरिया।
बकानी : क्षेत्र के किसानों के लिए राहत भरी खबर आई है, पिछले काफी समय से यूरिया खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों की समस्या को देखते हुए कृषि विभाग ने मुस्तैदी दिखाई है। प्रशासन के विशेष प्रयासों के बाद क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है। जिससे किसानों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।
केवीएसएस में कल 1120 बैग और आज 560 बैग यूरिया पहुंचा है जिससे किसानों को आज कृषि विभाग की देखरेख में तीन-तीन बैग प्रति कृषक को आधार कार्ड तथा नकल की कॉपी वेरीफाई करके वितरित किए गए। आपूर्ति अच्छी होने के कारण किसानों को लाइन नहीं लगानी पड़ी। पर्याप्त मात्रा में सभी किसानों को आपूर्ति की गई। जिसके कारण किसानों में खुशी की लहर देखने को मिली है। इसके साथ ही जीएसएस झीझनिया मैं 35 mt यूरिया पहुंचा है। जिसको भी कृषि विभाग की देखरेख में वितरित करवाया गया। क्षेत्र में निरंतर यूरिया की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में हो रही है। जिससे खाद लेने वाले किसानों में कमी दिखाई दे रही है। इसके पहले किसानों को खाद के लिए सुबह से ही लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा था फिर भी दिन भर खड़े होने के बाद भी खाली हाथ लौटने के कारण किसान मायूस नजर आ रहे थे। और विभाग के प्रति काफी नाराजगी नजर आ रही थी। किसानों की इस परेशानी को विभाग द्वारा गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। और खाद के लिए रैंक की व्यवस्था करवाई। वर्तमान में प्रमुख सहकारी समितियां में पर्याप्त मात्रा में विभाग द्वारा आपूर्ति की जा रही है।
रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा

No Previous Comments found.