बच्चों के लिए आज के युग में सबसे ज्यादा घातक मोबाइल_स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ ब्लॉसम पब्लिक स्कूल झालावाड़ में बाल दिवस काहुआ आयोजन।

झालावाड़  : बाल दिवस पर जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योर्तिमठ अवांतर भानपुरा पीठाधीश्वर स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ ने स्कूल के बच्चो के साथ मनाया बाल दिवस।
बाल दिवस पर जगद्गुरु शंकराचार्य ज्योर्तिमठ अवांतर भानपुरा पीठाधीश्वर ने कहा कि बच्चों का सबसे अच्छा मित्र पुस्तक हैं।
आज का युग विज्ञान का युग हैं। 
आज के वर्तमान युग में बालक बालिकाओं को मोबाइल से दूर रखना अत्यंत जरूरी है।
आँखें बच्चों की निश्छल आँखों में ईश्वर का वह पवित्र रूप दिखता है, जो हर प्राणी को बिना किसी भेदभाव के प्रेम से देखना सिखाता है। कान बाल मन की तरह ही हमारे कान भी केवल सत्य, मधुर और ज्ञान की वाणी सुनने के लिए ही खुले रहें।
नाक  जैसे बच्चे हर फूल की सुगंध से प्रसन्न होते हैं, वैसे ही हम भी अपने सद्कर्मों की सुगंध से पूरे संसार को महकाएं।
 जीभ हमारी वाणी में भी बच्चों जैसी सरलता और मिठास हो, ताकि हमारे शब्दों से कभी किसी का मन आहत न हो।
ईश्वर के इस सुंदर संसार को एक बच्चे की तरह कोमल और संवेदनशील हृदय से स्पर्श कर हम अपने भीतर की आध्यात्मिकता को जगाएं।
बाल क बालिकाओं को किशोर अवस्था से पूर्व शारीरिक खेल पर ज्यादा से ज्यादा जुड़ाव रखना चाहिए।
आज वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक खेल खिलौने से बाल अवस्था में दूरी बनाकर रखे।
इस मौके पर भूपेंद्र दुबे, विनोद गौतम, नीतीश दुबे, विष्णु प्रसाद शर्मा,पायल बलंदी , तितिक्षा गौतम, शशांक जोशी, सर्वज्ञ शुक्ला,पुष्पा गौतम,वीरनारायण,कांति सिंह, पूजा रजक, पारुल भाटिया, नेहा जादौन, विजय सिंह नीलेश सुमन,सुनील सिंह, अरमान, निदा, शिखा चौहान, कविता सेन आदि ने स्वामी जी के आशीर्वाद वचन का सौभाग्य को प्राप्त किया

रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.