श्री चन्द्रभागा कार्तिक पशु मेला-2026 में 17 से 19 नवम्बर तक होगी विभिन्न बाजारों के 1007 भू-खण्डों की नीलामी
झालावाड़ : झालरापाटन में आयोजित हो रहे श्री चन्द्रभागा कार्तिक पशु मेला-2026 के दौरान विभिन्न बाजारों में दुकानें लगाने के लिए निर्धारित भू-खण्डों के आवंटन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मेले में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1007 भू-खण्डों का आवंटन नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ चम्पा लाल मीणा ने बताया कि भू-खण्डों के आवंटन हेतु आवेदन पत्र 17 नवम्बर 2026 को दोपहर 12:30 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। वहीं, नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों को अपने आवेदन पत्र 17 नवम्बर को दोपहर 1 बजे तक जमा करवाने होंगे। इसके पश्चात प्राप्त आवेदनों के अनुसार निर्धारित कार्यक्रम के तहत बाजारवार नीलामी की जाएगी।
नीलामी कार्यक्रम के अनुसार 17 नवम्बर को दोपहर 3 बजे से लोहा, कसेरा, फूड प्लाजा एवं भोजनालय बाजार के कुल 150 भू-खण्डों की नीलामी की जाएगी।
इसी प्रकार 18 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से कोट कपड़ा बाजार के 395 भू-खण्डों तथा होजरी बाजार के 86 भू-खण्डों की नीलामी होगी। इसके पश्चात 19 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से मनिहारी, मेन मार्केट एवं चूड़ी बाजार के 218 भू-खण्डों तथा विविध बाजार के 158 भू-खण्डों की नीलामी की जाएगी।
इस प्रकार श्री चन्द्रभागा कार्तिक पशु मेला-2026 में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1007 भू-खण्डों का आवंटन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा।
रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा

No Previous Comments found.