डाइट झालरापाटन में FI प्रशिक्षण संपन्न

झालावाड़ :  सत्र 2026-27 के दौरान कक्षा 2,3 एवं 5 के विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) संबंधी दक्षताओं, शिक्षण अधिगम सामग्री एवं प्रक्रिया की स्थिति तथा प्रभाव का अध्ययन करने हेतु आकलन दिनांक 19 एवं 20 नवंबर 2026 को किया जा रहा हैl RSCERT उदयपुर द्वारा इस हेतु डाइट प्रधानाचार्य श्रीमती रजनीगंधा सोनी को जिला समन्वयक नियुक्त किया गया हैl आज दिनांक 17. 11.26 को डाइट झालरापाटन में इस हेतु FI प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत  कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्रीमती शमीम खान, वरिष्ठ  व्याख्याता श्रीमती सीमा माहेश्वरी एवं IFIC प्रभारी श्री राजेश सोनी द्वारा मां सरस्वती को दीप  प्रज्वलित कर की गई l  112 छात्र अध्यापकों ने  प्रशिक्षण लिया जिन्हें  तेज करण मीणा एवं पवन कुमार मीणा द्वारा प्रशिक्षित किया गया l कार्यक्रम में वरिष्ठ व्याख्याता सोमेश  सुइयन, व्याख्याता राकेश मीणा, नरेश मीणा ,भवानी शंकर उपस्थित रहे l

रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.