झालावाड़ की 8 पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के चुनाव संपन्न
झालावाड़ : पंचायती राज आम चुनाव 2026 के तहत शनिवार को जिले की आठों पंचायत समितियों में उप प्रधान पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी पंचायत समिति मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण ढंग से पारदर्शिता के साथ मतदान एवं मतगणना करवाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई। यह रहे पंचायत समिति वार चुनाव परिणाम पचायत समिति अकलेरा में उप प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के भारत सिंह ने भाजपा की राम भरोसी को 1 मत से पराजित किया। भारत सिंह को 12 मत मिले वहीं राम भरोसी को 11 मत मिले। पचायत समिति बकानी में उप प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस की चारुल शर्मा ने भाजपा के मुकेश कुमार को 9 मतों से पराजित किया। चारुल शर्मा को 13 मत मिले वहीं मुकेश कुमार को 4 मत मिले। पचायत समिति भवानीमण्डी में उप प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के मुकेश ने भाजपा की सोना कुंवर को 3 मतों से पराजित किया। मुकेश को 12 मत मिले वहीं सोना कुंवर को 9 मत मिले। पचायत समिति डग में उप प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के संजय कुमार ने भाजपा की धान कुंवर को 11 मतों से पराजित किया। संजय को 17 मत मिले वहीं धान कुंवर को 6 मत मिले। पचायत समिति मनोहरथाना में उप प्रधान पद के चुनाव में भाजपा के बिहारी ने कांग्रेस के बालचन्द को 11 मतों से पराजित किया। बिहारी को 16 मत मिले वहीं बालचन्द को 5 मत मिले। पचायत समिति खानपुर में उप प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के कन्हैयालाल ने भाजपा के गोविंद को 1 मत से पराजित किया। कन्हैयालाल को 12 मत मिले वहीं गोविंद को 11 मत मिले। पचायत समिति झालरापाटन में उप प्रधान पद के चुनाव में भाजपा के ओंकार लाल ने कांग्रेस के दुर्गालाल को 5 मतों से पराजित किया। ओंकारलाल को 13 मत मिले वहीं दुर्गालाल को 8 मत मिले। पचायत समिति पिड़ावा में उप प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस की आयुषी नागर ने भाजपा के बाल कृष्ण को 1 मत से पराजित किया। आयुषी नागर को 15 मत मिले वहीं बाल कृष्ण को 14 मत मिले।
रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा

No Previous Comments found.