पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोडी के गांव मानपुरिया में एक परिवार के दो पक्षों के बीच सरकारी जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद हिंसक संघर्ष

बकानी : पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोडी के गांव मानपुरिया में एक परिवार के दो पक्षों के बीच सरकारी जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। एक ही परिवार से जुड़े दो पक्षों के बीच कई दिनों से झगड़ा चल रहा था। लेकिन रविवार को सुबह दोनों पक्षों के बीच का तनातनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी भाटा जंग शुरू हो गई। और एक दूसरे पक्ष सभी धारदार हथियार निकाल लाए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस खूनी झड़प में दोनों पक्षों के 7 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वैसे भी यह जमीन सरकारी बताई जा रही है। 
      जानकार सूत्र ने बताया कि मानपुरिया गांव निवासी बरधी लाल तथा राधेश्याम घनश्याम गुर्जर में सरकारी जमीन पर कब्जे और आपसी बंटवारे को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार प्रातः काल इसी जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता गया, आपसी गाली गलौच शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठियों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
विवाद का मुख्य कारण दो परिवारों के झगड़े में चल रहे एक पक्ष के रिश्तेदार मौके पर पहुंचने के कारण विवाद और बढ़ गया। दूसरे पक्ष के रिश्तेदार मात्र 500 मीटर की दूरी पर लोडाखेड़ा गांव के निवासी है। फिर देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जो यह विवाद लाठी- पत्थर और धारदार हथियारों के रूप में बदल गया।
  मानपुरिया गांव के एक पक्ष से बरधी लाल और रामेश्वर गुर्जर घायल हुए जबकि दूसरे पक्ष से घनश्याम ,देवकरण, राधेश्याम ,राजेंद्र ,सोहन बाई घायल हुई है। इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकानी लाया गया। यहां पर चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। 
 

रिपोर्टर : रमेश चंद्र शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.