कर्मो के फल को भगवान को भी भोगना पड़ा
बकानी - गुरुकुल मे दूसरे दिन कि कथा मे कथा वाचक पंडित सुरेश बिहारी नागर ने कर्म कि गति और उसके परिणाम के बारे मे विस्तार से बताते हुए कहा कि कर्म किसी को नहीं छोड़ते कर्मो के फल को भगवान को भी भोगना पड़ा अतः कर्म करते वक्त सोचे कि क्या पाप कर्म है और क्या पुण्य कर्म है कथा मे आज अखिल भारतीय मेडतवाल समाज के महामंत्री विष्णु प्रसाद करोड़िया, सहमंत्री गिरिराज जुलानिया भी पधारे तथा कथावाचक का माला पहनाकर सम्मान किया साथ ही आज मानव सेवा के कार्य के अंतर्गत भारत विकास परिषद शाखा बकानी के तत्ववधान मे एलोपेथीक चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया जिसम डॉ जयप्रकाश टक्कर, डॉ गोपाल खंडेलवाल, डॉ महेन्द्र नागर ने 52 लोगो का चेकअप किया और उनको इलाज करने हेतु परामर्श दिया स्कुल के बच्चो का भी समान्य चेकअप किया गया शिविर के अंत मे चिकित्सक टीम का सेवा प्रतिष्ठान संस्थान के अध्यक्ष मुकेश भाई पटेल, सचिव पुरुषोत्तम घाटिया, कोषाध्यक्ष छितर सिंह बना, महेंद्र भंडारी, भारत विकास परिषद अध्यक्ष गोपाल निगम, सचिव नवनीत प्रजापति, संजय जुलानिया,चेतन कुमुद, दीपक गुप्ता, शांताराम गाँधी, दीनदयाल कुशवाह ने तिलक लगाकर माला पहना कर अभिनन्दन पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन रहेगा जिसमे आँखों से सम्बन्धित रोगों कि जाँच करके इलाज एवं ऑपरेशन हेतु मरीजों को सलेक्ट करके आनंदपुर ले जाकर ऑपरेशन किया जाएगा l
रिपोर्टर - रमेश चन्द्र शर्मा
No Previous Comments found.