महिला मंडल बकानी ने मनाया फाग उत्सव
झालावार - महिला मंडल बकानी ने मनाया फाग उत्सव आगामी महर्षि गौतम जयंती और गणगौर पर्व को लेकर विस्तृत चर्चाएं की. गुर्जर बोर्ड ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में रविवार को महिला मंडल की बैठक का आयोजन संपन्न हुआ बैठक में आगामी महर्षि गौतम जयंती एवं गणगौर पर्व के आयोजन को लेकर महिला मंडल ने रूपरेखा एवं तैयारी प्रारंभ की महिला मंडल दीप्ति शर्मा ने अवगत कराया कि गौतम जयंती के अवसर पर समाज की महिलाओं द्वारा नगर में जुलूस निकाला जाएगा उन्होंने सभी महिलाओं से पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होने का आह्वान किया कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करने हेतु अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया
बैठक में समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की तैयारी पर अपने सुझाव भी प्रस्तुत किया बैठक में समापन के बाद महिलाओं ने रंग पंचमी के अवसर पर भागवत उत्सव मनाया इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी वक्त की और उत्साह पूर्वक्ता को उत्सव का आनंद लिया होली की शुभकामनाएं प्रदान की
संवाददाता - बकानी रमेश शर्मा

No Previous Comments found.