व्यापारियों के गोदाम बने सरकारी टीनशेड, कोने में सिमटा अन्नदाता

बकानी - कृषि उपज गुण मंडी बकानी में लगाए गए टीन शेड के दो तिहाई हिस्से में व्यापारियों द्वारा खरीदा गया माल रखा गया है जिसके चलते किसानों को बेचने हेतु मंडी परिसर में लाया गया माल एक तरफ नीचे कोने में खुली छत में रखना पड़ रहा है
 मंडी परिसर में व्यापारियों का माल रखने हेतु पर्याप्त गोदाम की सुविधा उपलब्ध नहीं है वहीं दूसरी ओर किसानों का रखा माल बारिश हवा आंधी तूफान के चलते हुए भीग जाता है
 मंडी परिसर में पर्याप्त पानी शीतल पेयजल सुविधा एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं परिसर में पेड़ पौधे पर्याप्त पानी नहीं होने से नहीं पनप रहे हैं 
 परिसर में विद्युत व्यवस्था हेतु पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है परिसर के गेट पर कोई प्रतिबंध नहीं है कृषि जींस बेचने वालों की पर्चियां नहीं बनती गार्ड नहीं होने से परिसर में और सामाजिक तत्वों का आना-जाना बरकरार है 
 किसने की उक्त समस्याओं को लेकर किसान संघ बकानी द्वारा कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया ज्ञापन धरना प्रदर्शन आंदोलन भी किए गए परंतु अभी तक मूलभूत उपयुक्त सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो पाई.

संवाददाता - रमेश चंद्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.