विद्यालयों में परिंडे बांधने की अपील
झालावार - मंगलवार को अखिल भारतीयराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड बकानी के अध्यक्ष कालू लाल लोधा की अगुवाई में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुरा में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुई बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए और सभी विद्यालयों में परिंडे बांधने की अपील की गई । इस अवसर विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपाल प्रसाद निगम, जितेंद्र मेहर ,ओम प्रकाश दांगी , नरेश कुमार नागर ,सुनीता धोबी आदि अध्यापक उपस्थित रहे।।
रिपोर्टर - बकानी रमेश चंद्र शर्मा


No Previous Comments found.