झांसी में साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार, प्रेमनगर साइबर सेल ने 6 ठगों को किया गिरफ्तार

झांसी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रेमनगर की साइबर सेल टीम ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए रक्षाबंधन के दिन 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अभियुक्त साइबर ठगी से आए पैसों को फ्रीज होने से बचाने के लिए यूएसडी (डॉलर) में कन्वर्ट कराकर फॉरेन हैंडलर को भेज देते थे, ताकि असली अपराधी तक पुलिस न पहुंच सके।

इस पूरे नेटवर्क में अब तक कुल 56 म्यूल बैंक खाते प्रकाश में आए हैं। इन खातों के माध्यम से अभियुक्तों ने ओवर टाइम लेन-देन किया है। देशभर से इनके खिलाफ कुल 325 साइबर शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें कुल ठगी की रकम लगभग 403 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन और हिसाब-किताब वाले कुछ रजिस्टर बरामद किए हैं। सभी अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.