केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड में कर सहायक पद पर हुआ पलक उपाध्याय का चयन

झांसी : कस्बा टहरौली निवासी राजेश उपाध्याय की पुत्री पलक उपाध्याय का चयन कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक परीक्षा 2024 में हो गया है। उनका चयन केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड में कर सहायक के पद पर हुआ है। बताते चलें कि पलक ने नवोदय विद्यालय बरुवासागर से इंटरमीडिएट तक शिक्षा प्राप्त की उसके बाद राजा भईया वर्मा महाविद्यालय टहरौली से इसी बर्ष स्नातक की परीक्षा दी है। पलक ने स्नातक की शिक्षा के दौरान ही घर पर रह कर सीजीएल की तैयारी की। उनके चयन पर लोगों ने परिवारजनों को सुभकामनाएँ दीं हैं।
रिपोर्टर : अंकित साहू
No Previous Comments found.