गिरजा शंकर राय को सम्मान पत्र भेंट कर शॉल ओढ़ा कर किया सम्मानित

झाँसी - अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद नई दिल्ली के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य गिरजा शंकर राय ने बताया कि अमर शहीद भगत सिंह के क्रांतिकारीजीवन के गुरु शहीद करतार सिंह सराभा जो गदर पार्टी के संस्थापक सदस्य थे   सन 1915 में 19 वर्ष की आयु में लाहौर के सेंट्रल जेल में फाँसी पर चढ़ गए थे। यदि हिंदुस्तानी गद्दारों द्वारा मुखबिरी ना हुई होती तो देश 20,000 गदर पार्टी सदस्यों द्वारा भारत को आज़ाद  कराने की मुहिम फ़ैल नहीं होती और देश 1947 से पूर्व ही आज़ाद हो गया होता। कार्यक्रम के शुभारम्भ में दीप प्रज्बालित कर मुख्य अतिथि तरुण प्रीतसिंह सौद ने शहीद करतार सिंह सराभा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्वतंत्रता सेनानी एवं परिवार कल्याण सोसायटी के अध्यक्ष हरजीत सिंह भाटिया ने परिजनों की मांगें तरुण प्रीतसिंह सौद कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखीं। जो निम्न रही बस पास, उत्तराखंड कि तरह कुटुंब पेंशन, पूर्व कि भांति 300 यूनिट मुफ्त बिजली, जिलाधिकारी द्वारा जारी परिचय पत्र आदि मांगे रखी इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मांगे उन्हें लिखित रूप में सौंपी जाएं ताकि वे भगवंत सिंह मान मुख्य मंत्री पंजाब सरकार तक पहुंचा सकें। विभिन्न प्रांतो से आये स्वतंत्रता सेनानी परिजनों का स्वागत किया। स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्तिगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। पंजाब के खन्ना में कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न प्रांतो के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्यों में  नई दिल्ली से नित्यानंद शर्मा, झाँसी उ. प्र. से गिरजा शंकर राय, भोपाल म. प्र. से अशोक सिंधु शरद दुबे,पंजाब खन्ना हरजीत सिंह भाटिया को  सम्मानपत्र एवं शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित | कैबिनेट मंत्री सौंद ने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा माल 19 वर्ष की आयु में देश के लिए शहीद हो गए थे। वे भारत के सबसे युवा क्रांतिकारियों में शामिल थे। गदर पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में उन्होंने देश की आजादी के लिए विदेशों से लेकर भारत तक अनवरत संघर्ष किया। उनके बलिदान को नमन करते हुए मंत्री ने कहा कि उनका जीवन देश भक्ति, साहस और बलिदान का प्रतीक है। युवाओं से अपील : देश की सेवा को बनाएं जीवन का उद्देश्य तरुणप्रीत सिंह सौद ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों को कुर्बानियों से प्रेरणा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि शहीद किसी जाति, धर्म वा प्रदेश के नहीं होते, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव होते हैं। उनका अनुसरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है | इस अवसर पर उपमंडल मैजिस्ट्रेट डॉ. बलजिंदर सिंह ढिल्लों, पार्षद परमप्रीत सिंह, सुखमनजीत सिंह, सुरिंदर बाचा, राजिंदर जीत,आम आदमी पार्टी दूध अध्यक्ष गुरसीरत सिंह, डॉ. गगनदीप सिंह,गुरप्रीत सिंह,अरशनूर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.