LANGUAGE

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के कार्यालय में मनाया गया भाजपा जिलाध्यक्ष का जन्मदिन

झांसी : आज जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप पटेल का जन्मदिन बड़े हर्षौल्लास के साथ अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के 168 ,बजरंग कॉलोनी,झांसी ऑफिस पर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति कुंज बिहारी गुप्ता एवं अध्यक्षता महासभा के बुंदेलखंड अध्यक्ष अवधेश निरंजन ने की। सर्वप्रथम उनके जन्मदिन का केक काटकर सभी ने उनको केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी और उनकी लंबी आयु हेतु ईश्वर से प्रार्थना की एवं उज्जवल भविष्य की सभी ने कामना की। उनके जन्मदिन पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा उनकी लम्बी आयु हेतु ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। इस मौके पर  गुलज़ारी लाल निरंजन, रामकिशन निरंजन, आनंद बाबू जी बोहरा, जिला पंचायत सदस्य,डॉ पंकज निरंजन, डॉ मुकुट निरंजन, रामू विशाल निरंजन, देवेंद्र निरंजन, मुकेश पटेल मड़वा, भूपेंद्र पटेल स्यावरी, श्रीमती अभिलाषा निरंजन,महेंद्र पटेल तरगुवां, अमर सिंह पटेल, सतीश पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.