ग्राम रेवन में एक युवक का गांव की ही लड़की से प्रेम प्रसंग, महिला अपने बच्चे के साथ प्रेमी के घर के बाहर बैठी

झांसी : तोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रेवन में एक युवक का गांव की ही लड़की से प्रेम प्रसंग हुआ। दोनों की बातचीत होने लगी। वर्ष 2022 में लड़की की शादी छतरपुर मध्य प्रदेश हुई। प्रेम प्रशंग के चलते लड़की अपनी ससुराल में लगभग तीन माह रुकी इसके बाद वह लड़के के साथ आ गई। गुरसराय में रहने लगी। इसी बीच उनके एक लड़का हुआ, 15 जुलाई को उक्त युवक घर पर जाने की कहकर गया था। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आया। तब वह युवक के घर पहुंची। पता चला कि उसकी शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हो चुकी थी। वह अपने प्रेमी को साथ ले जाने के लिए लगी रही। महिला का आरोप है की परिजनों ने उसके प्रेमी को कहीं छुपा दिया है। इसकी सूचना टोडीफतेहपुर पुलिस को दी। पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पिछले तीन दिनों से महिला अपने बच्चे के साथ प्रेमी के घर के बाहर बैठी है। पिछले तीन दिनों से उसने कुछ खाया पिया भी नहीं है।
रिपोर्टर : संतोष श्रीवास
No Previous Comments found.