मढ़िया महादेव मंदिर पर जलाभिषेक कर डॉ० संदीप ने की जग कल्याण हेतु प्रार्थना

झाँसी - मढ़िया महादेव महाकालेश्वर समिति के तत्वावधान में श्रावण मास के तीसरी सोमवार को विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा झाँसी से सटे मध्य प्रदेश के ओरछा में बेतवा नदी से कांवड़ों में जल भरकर प्रारंभ हुई, यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मढ़िया महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक के साथ समाप्त हुई। इस यात्रा में अतिथि के रूप में महापौर नगर निगम झाँसी बिहारी लाल आर्य, संघर्ष सेवा समिति संस्थापक डॉ० संदीप सरावगी, सदर विधायक रवि शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार उपस्थित रहे। यात्रा आयोजक के रूप में पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र वर्मा एवं बीड़ी श्रमिक समिति अध्यक्ष नरेश वर्मा सम्मिलित रहे। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण कांवड़ लिए बम भोलेनाथ के उद्घोष के साथ वातावरण को शिवमय करते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया, स्वागतकर्ता के रूप में राहुल सनातनी, प्रशांत वर्मा, जगदीश रायकवार, विशाल शाक्य, अभिषेक कनौजिया आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ० संदीप ने कहा कांवड़ यात्रा न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह आस्था, धैर्य और अनुशासन का प्रतीक भी है। सावन के महीने में भगवान शिव को जल चढ़ाने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, परिवार में सुख-समृद्धि आती है और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। यह यात्रा भक्तों की भक्ति, संयम, धैर्य और आत्मबल की परीक्षा भी है। यात्रा में मुख्य रूप में धर्मेंद्र शाक्य, गोलू वर्मा, सौरभ भासने, रवि वर्मा, आकाश वर्मा, विकास बासनी, आकाश कुमार, शिवम रुहेरा नगर अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा डबरा, संदीप नामदेव, राकेश अहिरवार, आशीष विश्वकर्मा, राजू सेन, महेन्द्र रायकवार, अरुण पांचाल आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.