नीलेन्द्र प्रताप सिंह (नीलू) को जिलाध्यक्ष झाँसी मनोनीत , भारतीय किसान यूनियन किसान ने किया संगठन का विस्तार

झांसी : भारतीय किसान यूनियन (किसान) की एक आवश्यक बैठक भारतीय किसान यूनियन (किसान) के कार्यालय, अंडर ब्रिज के बाहर गरौठा रोड पर आयोजित की गयी । बैठक मे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रताप सिंह बुंदेला रहे। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि बुंदेलखंड अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह परिहार व बुंदेलखंड उपाध्यक्ष बिहारी सिंह तोमर रानीपुर रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी झाँसी शेखर राज बड़ोनिया ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता प्रेम सिंह सेंगर रिंकू ने किया।कार्यक्रम मे विशेष रूप से किसानो की दीन हीन दुर्दशा पर चर्चा हुयी। जिसमे वर्तमान खरीफ फसल की बुआई अतिवृष्टि की वजह से नहीं हो पायी तथा बोई हुयी फसल अतिवृष्टि मे तबाह हो गयी इस हेतु मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन देंगे।इस अवसर पर नीलेन्द्र प्रताप सिंह नीलू को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। इस दौरान देवेन्द्र सिंह संजू पायक जिला सचिव, जिला प्रभारी झाँसी शेखर राज बड़ोनिया, तहसील अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह लम्पू, रामचंद्र बुढ़िया विधान सभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष रामाधार निषाद, नगर अध्यक्ष प्यारेलाल बेधडक, हृदेश सिंह परिहार, सचिन सिंह परिहार, रविन्द्र सिंह परिहार, श्याम सुन्दर नामदेव, महेश सिंह सेंगर रातौसा, हरिश्चन्द्र कटारे, हरिश्चन्द्र मिश्रा, लवकुश परिहार, मोनू भदौरिया, विजय रावत, पवन खरे, हृदेश पटेल, रिंकू राजा सहपुरा, रामप्रताप सिंह, उमेश सोलंकी, चन्दन सिंह, अच्छेलाल, कदरखान रानीपुर, मुन्ना लाल यादव, मुकेश अहिरवार, पुष्पेंद्र कुशवाहा, चेनू कुशवाहा बुढ़िया, अरविंद्र सिंह देवेंद्र अहिरवार, सुमित अहिरवार, हनुमत सोलंकी पुरवा, महेश कुमार बड़ागांव, मुन्ना यादव धायपुरा, वीरेंद्र कुमार, भोले सेंगर आदि किसान उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.