सिद्धनाथ महादेव मंदिर तक सडक निर्माण हेतु जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

झांसी : तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत टोडी फतेहपुर के मुहल्ला खुशीपुरा में खुशीपुरा पुलिया से सिद्धनाथ महादेव मंदिर माधव टौरिया तक जो मुख्य रास्ता है जोकि कच्चा मार्ग है जिसमें गहरे गढ्ढे भी है जिसके चलते नगर एवं क्षेत्र के श्रद्धालु गणों को मंदिर मे दर्शन एवं पूजा करने में परेशानी हो रही है इस संबध में मुहल्ला खुशीपुरा के गणमान्य व्यक्तिओ ने खुशीपुरा पुलिया से सिद्धनाथ महादेव मंदिर तक वाले कच्चे रास्ते पर 1300 मीटर डामरीकृत सड़क एवं दोनो तरफ नाली का निर्माण करवाने हेतु हिन्दू युवा वाहिनी झांसी मंडल सदस्य राजेश कुमार राय के नेतृत्व में तहसील टहरौली भवन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए  जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी को मांगपत्र सौपा जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त सडक का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने वालो में हिन्दू युवा वाहिनी झांसी मंडल सदस्य राजेश कुमार राय, रामचरन कुशवाहा तिरेपन, नितिन सिंह गौतम,अतरसिंह कुशवाहा शंकर कुशवाहा मोहन लाल कुशवाहा पारीक्षत कुशवाहा अतुल खरे प्रहलाद कुशवाहा धर्मेन्द्र घोष सुनील कुशवाहा अमर सिंह घोष प्रहलाद ठाकुर कामता कुशवाहा छिदामी कुशवाहा पंचम सिंह घोष राजू घोष दिनेश कुमार विवेक कुमार घोष रोहित कुशवाहा देवेन्द्र कुशवाहा यूनिस खान अरमान खान ईश्वर दास कुशवाहा पुष्पेन्द्र कुशवाहा आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.