हर घर तिरंगा मुहिम के अंतर्गत झाँसी मंडल में साइकिल एवं मोटर बाइक रैली का आयोजन

झांसी : भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में तथा मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में, मंडल खेलकूद संघ एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) झाँसी मंडल द्वारा आज दिनांक 13.08.2025 को “हर घर तिरंगा” मुहिम के अंतर्गत एक विशेष साइकिल एवं मोटर बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से रेल सुरक्षा बल कार्यालय (पूर्व टी.ए. कार्यालय) तक आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति की भावना को प्रगाढ़ करना तथा सशक्त राष्ट्र निर्माण में योगदान देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने “हर घर तिरंगा – घर घर तिरंगा” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तिरंगा हमारी शान है, और जब भी यह लहराता है, हमें गर्व और गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी देशवासी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और गर्व के इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने रैली में बड़ी संख्या में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों की सहभागिता को तिरंगे के प्रति सजगता और सम्मान का प्रतीक बताया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल खेलकूद अधिकारी नन्दीश शुक्ला ने भी कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी रेल अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा सभी से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
इस रैली में वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी सतबीर सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (O&F) गौरव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/ओपी शिवम् श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जे. संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंडल के खिलाड़ी, स्काउट्स एवं गाइड्स, कर्मचारीगण एवं उनके परिजन सम्मिलित हुए। रैली का सफल आयोजन अरविंद कपूर के संयोजन में संपन्न हुआ।
रिपोर्टर : अंकित साहू
No Previous Comments found.