जल्द होंगे सुभाष गंज व्यापार मंडल के चुनाव

झांसी : सुभाष गंज व्यापार मंडल के चुनाव की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। व्यापारियों में उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि चुनाव की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। व्यापारियों के अनुसार इस बार चुनाव में नई कार्यकारिणी बनने को लेकर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। कई पुराने पदाधिकारी दोबारा अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में हैं, वहीं कुछ नए चेहरे भी मैदान में उतरने को तैयार हैं। सुभाष गंज क्षेत्र के व्यापारियों का कहना है कि नई कार्यकारिणी से उन्हें व्यापारिक समस्याओं के समाधान और बाज़ार के विकास को लेकर बड़ी उम्मीदें हैं।

रिपोटर : आकाश कौशल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.