आगामी 24 अगस्त को टहरौली में जन समस्याएं सुनेंगे सांसद अनुराग शर्मा

झांसी : झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा तहसील सभागार टहरौली में आगामी 24 अगस्त को जनता की समस्याएं सुनेंगे। अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में यहां सांसद चौपाल का आयोजन रखा गया है। इस चौपाल में तहसील/ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण पेयजल, ग्राम विकास, विद्युत, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, सिंचाई, लोकनिर्माण, पंचायत, पुलिस, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद, उद्यान आदि विभागों से सम्बन्धी अधिकारी मौजूद रहेंगे। चौपाल का समय प्रातः 11 बजे रखा गया है।


रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.