कांग्रेस की बैठक में बी एल ए बनाने पर दिया गया जोर

झांसी : कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में संगठन विस्तार व  बी एल ए की नियुक्ति के लिये महत्वपूर्ण बैठक पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य  एवं शहर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार बबलू की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वप्रथम नवनियुक्त पदाधिकारियों  किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शिवनाथ सिंह कुशवाहा , पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह यादव , पिछड़ा वर्ग के शहर अध्यक्ष आनन्द प्रजापति का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर डा. सनी खटीक ने अपने समर्थको के साथ कांग्रेस की  सदस्यता ग्रहण की।
बैठक को सम्बोधित करते हुये विशिष्ट अतिथि नि. प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के बाद अब कार्यकर्ताओं से मतदाता पुनरीक्षण कार्य में जुट जाने का आव्हान किया है। उन्होने कहा कि  कि बूथ कमेटियों को तत्काल प्रभाव से प्रथम टास्क के रुप में वोटर पुनरीक्षण का दायित्व सौपा जाये ताकि मतदाता पुनरीक्षण पर निगाह रखी जा सकें।
विशिष्ट अतिथि नि. प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि विधान सभाओं में वोटर लिस्ट की शुचिता बनाये रखने और वोट चोरी रोकने के लिये नये वोटर जोड़ने और फर्जी वोटरों के नाम हटाये जाने के लिये प्रत्येक बूथ पर बी एल ए 1 और बी एल ए 2 बनाने का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण किया जाये ।
विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया ने कहा कि चूँकि पंचायत चुनाव निकट है उसे देखते हुये जनपद में बी एल ए के माध्यम से मतदाता सूची की शुचिता बनाये रखने और फर्जीबाढ़ा रोकने के लिये बी एल ए की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए प्रत्येक बूथ पर इनकी तैनाती की शीघ्र की जायेगी।

मुख्य अतिथि प्रदीप जैन आदित्य ने सभी से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 'वोट चोर- गद्दी छोड़' कार्यक्रम के अन्तर्गत  चलाए जा रहे राष्ट्र व्यापी हस्ताक्षर अभियान शुरु कर उसे सफल बनाने का आव्हान किया। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुये शहर उपाध्यक्ष अरविंद कुमार बबलू ने कहा कि झांसी विधान सभा के 415 बूथों पर बी एल ए 1 व बी एल ए 2 बनाने की जिम्मेदारी शहर पदाधिकारियों को सौपी गई है। इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नही की जायेगी।
बैठक में  कुलदीप यादव अमरोख ,  अमीर चंद आर्य, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, हरिओम श्रीवास, नफीश मकरानी, गिरिजा शंकर राय,मुकेश बैदौरिया, अशोक कन्सौरिया, हरिओम ब्रजवासी, मुकेश साहू , प्रमोद अहिरवार, उमाचरण वर्मा, इमरान खान, राजकुमार फौजी, पार्वती चौधरी, संकल्प अग्रवाल, दिनेश कुमार वर्मा, प्रवेश सचान , सोहन तिवारी ,डा. काशीराम भिटौरिया, सोम त्रिवेदी , एम सी वर्मा, जीतू श्रीवास,  जुगल किशोर वर्मा, वसीमउद्दीन , मानव श्रीवास्तव , सुरेन्द्र सिंह यादव, पवन राज , सुरेन्द्र श्रीवास, अरविंद वंशकार , आफताब आब्दी, मुकेश खटीक, राजेश यादव, मुकेश सिंघल , रिषभ दोसाज , इरफान अहमद ,नयन यादव , रोवेश खान, मनीष अहिरवार , भूपत कुशवाहा, प्रवेंद्र अहिरवार व दयाल दास आदि मौजूद रहें।
बैठक का संचालन शाहनबाज खान ने किया और अंत में एस सी/ एस टी विभाग के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा शीलू ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : राजीव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.