सरदार वल्लभभाई पटेल के 75वें परिनिर्वाण दिवस पर झांसी में श्रद्धांजलि सभा
झांसी : आज अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा और बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के संयुक्त तत्वावधान में झांसी के पटेल चौक पर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम 5 बजे आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि का संबोधन
आरटीओ झांसी, राजेश कुमार वर्मा ने कहा, "सरदार पटेल का देश को संगठित करने में अविस्मरणीय योगदान है। उन्होंने अपनी कार्यशैली और सूझबूझ से 565 रियासतों का विलय कराया, जिसके परिणाम आज भी स्पष्ट हैं। भारत के गरीबों के उत्थान के लिए उन्होंने कई उन्नयन कार्य किए।"
अध्यक्षीय संबोधन
सुरेंद्र प्रकाश निरंजन ने कहा, "पटेल जी की महानता को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उनका एक भी गुण व्यक्ति अपने जीवन में उतार ले तो वह धन्य हो जाएगा।"
संरक्षक का विचार
आरबी कटियार ने कहा, "सरदार पटेल एक त्यागी पुरुष थे, जिन्होंने देश के लिए अनमोल योगदान दिया।"
कुंवर वीरेंद्र निरंजन का संबोधन
वीरेंद्र निरंजन ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पटेल समाज से पंकज चौधरी जी को प्रदेश की कमान सौंपी। उन्होंने कहा, "पटेल जी जैसे व्यक्तित्व मिलना मुश्किल है, जिन्होंने प्रधानमंत्री जैसा पद त्याग दिया।"
संचालन और आभार
बुंदेलखंड महामंत्री विनोद निरंजन ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि बुंदेलखंड अध्यक्ष अवधेश निरंजन ने आभार व्यक्त किया।
उपस्थित गणमान्य लोग
गुलज़ारी लाल निरंजन, इं. आरपी निरंजन, डॉ. वीके निरंजन, सूबेदार एनडी निरंजन, शिव कुमार कटियार, मधुकर निरंजन, मुकेश पटेल मड़वा, रामकिशन निरंजन, महिपाल निरंजन, महेंद्र पटेल तरगुवां, केके पटेल, अभिषेक पटेल, अंकित पटेल, सत्यनारायण लेखपाल, अनुज पटेल, अरविंद गौर, मुक्तेश्वर पटेल, अश्वनी पटेल, डॉ. अरुण पटेल, संतोष पटेल, डॉ. आरके निरंजन, आलोक पटेल, प्रो. पंकज पटेल, प्रो. संतोष पटेल, रानू पटेल, सर्वेश पटेल, बीएल पटेल, राजेंद्र पटेल, प्रमोद कुमार, वीरेंद्र कुमार, सुधांशु निरंजन, महेंद्र निरंजन, संतोष सिंह, ज्ञान प्रकाश गौर, मुकेश सचान, भानु प्रताप पटेल, अरविंद गौर, कमलेश पटेल, हरपाल गंगवार, डॉ. अनिल राज, डॉ. अरविंद निरंजन, पवन पटेल, हिमांशु पटेल, ऋषि पटेल, हरिकांत पटेल, रब्बू पटेल, समिति पटेल, अमर सिंह, श्री राम निरंजन, मनोहर पटेल, सतीश पटेल, नरेंद्र पटेल, छोटू आदि।

No Previous Comments found.