नगर आयुक्त ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एजेंसी का किया निरीक्षण
झांसी - नगर आयुक्त ने मसीहागंज स्थित डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन एजेंसी ए जी एन्वायरो इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में पहुंचकर ऑटो टिपर और बड़ी गाड़ियों की परेड कराई और निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गाड़ियों के ड्राइवर, हेल्पर, PA सिस्टम, रूट मैप, टोल फ़्री नंबर, GPS सिस्टम और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर आयुक्त ने कार्यालय परिसर में स्टोर रूम, शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए बायोमेट्रिक डिवाइस और फ़र्स्ट ऐड किट की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ड्राइवर और हेल्पर के व्यवहार परिवर्तन और कार्यालय की ओर आने जाने वाले रास्ते पर धीमी गति से चलने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए।

No Previous Comments found.