सनफ्रॉन अशोक सिटी में महिला मंडल ने किया विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
झांसी : अयोध्या में श्री राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में गुरुवार को महिला मण्डल सनफ्रॉन अशोक सिटी द्वारा सनफ्रॉन अशोक सिटी में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम सुंदर काण्ड व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया।सदर विधायक रवि शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं कालोनी अध्यक्ष विनय उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में दीपोत्सव के बाद पंडित सौरभ सिरोठिया ने सुंदर काण्ड का बखान कर भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
बच्चों पवित्र चौरसिया(श्री राम) काव्य राजपूत (माता सीता)दिगंत तिवारी (लक्ष्मण जी) हर्षवर्धन सिंह (हनुमान जी) सिद्धार्थ राजपूत (जामवंत), ध्रुव सिंह प्रजापति (विभीषण)अनंत जीत नामदेव (लंकेश रावण) ने सजीव मंचन कर मन मोह लिया।
सोलो डांस में यशस्वी त्रिपाठी,अनिका सिंह, अमोलिका नामदेव, रिदिमा प्रजापति ,भव्या जैन, तोषानी चौरसिया,रिदम्बरा तिवारी, आराध्या जैन, प्रियम पांडे ,वहीं राम-सीता संवाद में पुष्पा निरंजन व रश्मि राय,गणेश वंदना में प्रिंसी पटेल, पूनम सिंह ,
महिला ग्रुप डांस में साधना व्यास ,नीलम सिंह,अनीता सिंह,रिचा तिवारी,पुष्पा निरंजन, रश्मि राय ,शिल्पी गुप्ता ने प्रस्तुति दी।।मंच संचालन एवं आभार नीतू सिंह व निशी चौरसिया ने किया।
आयोजन मंडल में वंदिता अग्रवाल ,अंकिता गुप्ता सहित समस्त महिला मंडल का सराहनीय योगदान रहा।इस अवसर पर सनफ्रान ग्रुप अधिकारी केके मिश्रा,श्रीमती सुधा मिश्रा ,अरुण पाठक,रेनू पाठक, शैलेन्द्र सिंह,प्रियंका सिंह, कार्यकारिणी समिति में रश्मि राय, अर्पित राय, विक्रम राजपूत, हंसराज बौद्ध ,श्रीमती शिल्पी ,श्रीकांत गुप्ता, सूरत सिंह पटेल , डॉ सतीश चंद्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर महिला मंडल द्वारा बच्चों को भेंट रूपी उपहार एवं प्रसाद वितरण किया गया।

No Previous Comments found.