रेल सुरक्षा बल द्वारा माह दिसम्बर 2025 में अर्जित उल्लेखनीय उपलब्धियाँ
झांसी- रेल सुरक्षा बल, झाँसी मंडल द्वारा विभिन्न अभियानों के अंतर्गत प्रभावी एवं सराहनीय कार्यवाही करते हुए माह दिसम्बर 2025 को उपलब्धियों का एक महत्वपूर्ण माह सिद्ध किया गया है।
इस अवधि में ऑपरेशन “अमानत” के तहत रेल सुरक्षा बल द्वारा कुल 97 प्रकरणों में लगभग 04 लाख रुपये मूल्य की ट्रेनों अथवा रेल परिसरों में छूटी हुई/चोरी हुई बहुमूल्य संपत्ति को सकुशल उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुँचाया गया।
वहीं ऑपरेशन “नन्हे फरिश्ते” एवं “गरिमा” के अंतर्गत घर-परिवार से बिछड़े अथवा भागे हुए 12 बच्चों एवं 08 महिलाओं को चिन्हित कर उनके परिजनों को सुरक्षित रूप से सौंपा गया।
इसके अतिरिक्त ऑपरेशन “समय पालन” के अंतर्गत अनुचित अथवा अपर्याप्त कारणों से अलार्म चेन खींचकर सहयात्रियों को असुविधा पहुँचाने वाले यात्रियों के विरुद्ध 167 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए कुल ₹31,755/- का जुर्माना वसूल किया गया।
ऑपरेशन “नार्कोस” के अंतर्गत 02 प्रकरणों में 05 व्यक्तियों को लगभग ₹18 लाख मूल्य के 36 किलोग्राम गांजे की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
इसके साथ ही रेलवे अधिनियम के उल्लंघन में संलिप्त 1056 यात्रियों को गिरफ्तार कर लगभग ₹1.82 लाख का जुर्माना वसूला गया। माह दिसम्बर के दौरान 309 अवैध वेंडरों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई, जिनसे ₹90,000 से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया।
रेल सुरक्षा बल, झाँसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा एवं रेल संपत्ति की रक्षा हेतु निरंतर सतर्कता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।


No Previous Comments found.