"मनरेगा बचाओ संग्राम: झांसी में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, राज्यपाल को दिया ज्ञापन"
झांसी : ग्रामीण बेरोजगार एवं निर्धन परिवारों को भुखमरी से बचाने व पलायन रोकने के लिये महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना यूपीए शासनकाल में शुरु हुई थी। वर्तमान केंद्र सरकार ने योजना का नाम व स्वरुप बदलकर योजना को कमजोर करने का काम किया है।
केंद्र सरकार के काम के अधिकार के प्रति लिये गये किसान व मजदूर विरोधी उक्त निर्णय के खिलफ कांग्रेस पार्टी ने "मनरेगा बचाओं संग्राम " कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 06/02/2026 को गाँधी उद्यान मे गाँधी जी कि प्रतिमा के समक्ष जिला कॉर्डिंनेटर कु. मुकुट सिंह के मुख्याथित्व मे. व जिला अध्यक्ष देशराज रिछारिया के नेतृत्व मे धरना प्रदर्शन किया गया और फिर पैदल चल कर एक ज्ञापन जिलाधिकारी द्वारा राज्यपाल को दिया गया जिस मे जिला कांग्रेस कमेटी जिला झाँसी निंदा व विरोध करती है।
धरना मे उपस्थित सर्व श्री जगदीश नायक ऐरच, साहबसिंह बुंदेला, पंकज मिश्रा, हरवंश लाल, डा. महादेव वाजपई, राजपाल सिंह बुंदेला, सुजीत वाल्मीकि, जितेंद्र वर्मा,अरुण भीलवारे, मुकेश राजपूत, विजय धुरेया, वीरेंद्र पाल ब्लॉक अध्यक्ष बबीना, रामजी चतुर्वेदी ब्लॉक अध्यक्ष मोठ, जलालुद्दीन नगर अध्यक्ष मऊरानीपुर, अभिषेक चतुर्वेदी नगर अध्यक्ष गुरसरायें, शम्भूदयाल कुशवाहा, ब्रजभूषण, सोनू खान, महेश कुमार, लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा, घिमान कुशवाहा बारेलाल, चंद्रशेखर, रामनाथ, संतोष मुखिया, दीपक सोनी, अरविन्द तिवारी, आकाश राजपूत, मनीष दुवे, दीनदयाल गुप्ता, मनीष अहिरवार, सचिन मौर्या, भारी संख्या मे कांग्रेसी मौजूद रहे संचालन मुलायम सिंह रजक जिला सचिव व अंत मे सभी का आभार अमित करौसिया वाल्मीकि जिला सचिव ने किया।


No Previous Comments found.