पूर्व मंत्री बैनी बाई की पुण्यतिथि पर किया शिक्षक का सम्मान
झांसी : पूर्व केबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमती बैनी बाई की पुण्यतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के आतिथ्य में मनाई गई। इस मौके पर शिक्षक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष का सम्मान किया गया।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि श्रीमती बैनी बाई 1957 के दूसरे विधान सभा चुनाव में मऊरानीपुर से विधायक चुनी गई। वह उत्तर प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री रही। उन्होनें कई दशकों तक बुंदेलखण्ड की सशक्त महिला नेत्री के रुप में जनसेवा की। उन्होनें हमेशा पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया और कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा की। राजनीति में आने के पूर्व वह शिक्षिका रही। आज उनकी पुण्यतिथि पर कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त शहर अध्यक्ष जुगल किशोर वर्मा का सम्मान किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सक्सेना, भानु सहाय, अमीर चंद आर्य,शैलेंद्र कुमार शीलू, अनिल रिछारिया, विजय यादव व रोवेश खान आदि मौजूद रहें।


No Previous Comments found.