शीला जैन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न

झाँसी : आमजन को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शीला जैन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल एण्ड ट्रॉमा सेंटर, झाँसी द्वारा रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अस्पताल परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन समाजसेवी विनोद कुमार अग्रवाल, अरुण गुप्ता एवं व्यापारी नेता अशोक जैन ने किया ।इस अवसर पर हॉस्पिटल के प्रबंधक कमल जैन ने कहा कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बड़ी राहत मिलती है तथा समय रहते बीमारियों की पहचान संभव हो पाती है।
शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जाँच एवं परामर्श हेतु विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद रही। क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. अजीत लहारिया (एमबीबीएस, डीए) ने गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों को परामर्श दिया।
जनरल फिजीशियन डॉ. आयुष अग्रवाल (एमबीबीएस, एमडी – जनरल मेडिसिन) द्वारा डायबिटीज, थायराइड, अस्थमा, टीबी, बुखार, पेट, हृदय एवं श्वांस संबंधी रोगों की जाँच की गई।
नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियांशी अग्रवाल ने कान दर्द, सुनने में कमी, मुँह के छाले, गले की गाँठ, एलर्जी एवं आवाज में बदलाव जैसी समस्याओं का परीक्षण किया।
न्यूरो फिजीशियन डॉ. अर्पित अग्रवाल ने सिरदर्द, मिर्गी, लकवा, पार्किन्सन, ब्रेन हेमरेज, कम्पन, चक्कर आना एवं याददाश्त से जुड़ी बीमारियों की जाँच की।
यूरोलॉजिस्ट डॉ. अम्बर गुप्ता ने गुर्दा, पथरी, प्रोस्टेट एवं मूत्र रोगों से संबंधित मरीजों को परामर्श प्रदान किया, जबकि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीक्षा अग्रवाल ने प्रसूति जाँच, निःसंतानता, माहवारी संबंधी समस्याएँ एवं डिलीवरी से संबंधित परामर्श दिया।
आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. निखिल जैन द्वारा हड्डी एवं जोड़ों से संबंधित रोगों की जाँच एवं उपचार किया गया। जनरल सर्जन डॉ व्योमशरण, डॉ पवन सोनी ने भी परामर्श दिया।
शिविर में पंजीकृत मरीजों की ब्लड शुगर, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड एवं पीएफटी जाँच निःशुल्क की गई।
इस दौरान अस्पताल के निदेशक, चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर अस्पताल प्रबंधन ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान सर्व श्री पार्षद लखन कुशवाहा, पूर्व पार्षद अंकित सहारिया, पूर्व पार्षद राघवेंद्र कुशवाहा, पूर्व कोषागार अधिकारी सुधीर जैन,रवींद्र पचौरी, राजेंद्र जैन प्रैस, वीरेंद्र जैन इलाइट, शिरोमणि जैन, अशोक जेनिथ, राजकुमार बाबा, भागचंद जैन,अनूप जैन पड़रा,केतन जैन इत्यादि उपस्थित रहें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.