उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (1160) के प्रदेश अध्यक्ष का संघर्ष का ऐलान, झाँसी संगठन ने किया स्वागत
झांसी - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (1160) के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रकाश साहू के झांसी प्रवास के दौरान एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक अभिषेक खरे के निज निवास गणेश विहार में आयोजित की गई।
शिक्षकों की विभिन्न विभागीय समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई।संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना हेतु रणनीति तैयार की गई।
प्रदेश अध्यक्ष श्री रामप्रकाश साहू ने शिक्षकों के हितों के लिए सदैव संघर्षरत रहने का संकल्प दोहराया।संगठन ने एक स्वर में पुरानी पेंशन योजना (OPS) को शिक्षकों के सम्मान और सुरक्षा के लिए अनिवार्य बताया।काफी समय से लंबित पदोन्नति की प्रक्रिया और शिक्षकों की स्थानांतरण संबंधी विसंगतियों पर रोष व्यक्त किया गया।शिक्षकों पर बढ़ रहे गैर-शिक्षण कार्यों के दबाव को कम करने पर रणनीति बनाई गई ताकि शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे अनुभवी शिक्षकों पर नई परीक्षाओं का बोझ डालना उनके अनुभव का अपमान है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विभाग में कार्यरत शिक्षकों की पदोन्नति और अन्य लाभों में TET की बाधा को तत्काल हटाया जाना चाहिए। जिला अध्यक्ष श्री नितिन चौरसिया ने कहा कि जो शिक्षक पहले से ही अपनी योग्यता सिद्ध कर चुके हैं और वर्षों से राष्ट्र निर्माण में जुटे हैं, उन्हें पुनः किसी पात्रता परीक्षा की परिधि में बांधना न्यायसंगत नहीं है।बैठक में पीएफएमएस प्रणाली में आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की गई।
शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से शासन तक पहुँचाने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री श्रीमती रमन खरे, प्रदेश कोषाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया, माण्डलिक मंत्री/जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक खरे, जिलाध्यक्ष हमीरपुर सत्येंद्र साहू, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण खरे,जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर, जिला संगठन मंत्री रामकिशोर यादव, जिला संगठन मंत्री अनुपमा अग्रवाल, डॉ मनोज सोनी ब्लॉक संरक्षक बबीना, मनोज विश्वकर्मा बबीना ब्लॉक अध्यक्ष , विनय रानी जिला प्रचार मंत्री, टीकाराम श्रीवास बंगरा ब्लॉक अध्यक्ष , राघवेंद्र मिश्रा मोंठ ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदीप चौरसिया बबीना ब्लॉक मंत्री, अजहर अली बबीना ब्लॉक कोषाध्यक्ष, बीरेन्द्र बघेरिया, सत्यप्रकाश मिश्रा, अरविंद्र शर्मा, कामिनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।


No Previous Comments found.