कायस्थ महासभा में नए पदाधिकारियों का स्वागत, समाज के उत्थान के लिए जताया संकल्प

झांसी :  रमन श्रीवास्तव को कायस्थ महासभा चित्रगुप्त महाराज सेवा ट्रस्ट झांसी का सोशल एंड वेलफेयर सर्विसेज का जिला अध्यक्ष एवं एडवोकेट अविनाश सक्सेना को विधि प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर कायस्थ समाज द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रशान्त सक्सेना आनन्द कुमार सक्सेना, सुरेन्द्र सक्सेना, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, एडवोकेट अजय कुमार सक्सेना, अतुल सिन्हा, अजय खरे,  डॉ अंजनी श्रीवास्तव, प्रशान्त श्रीवास्तव,एड अरुण कुमार सक्सेना, शरद निगम, सुधीर सक्सेना, आदि द्वारा माल्यार्पण एवं बुके भेंट कर स्वागत किया तथा मिष्ठान वितरित किया गया। समाज द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि समाज के उत्थान और जनकल्याण के लिये दृढ़ संकल्पित होकर  संगठन का विस्तृत विस्तार किया जाये तथा युवाओं को कुशल नेतृत्व प्रदान किया जाये, इस पुनीत कार्य में समाज तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करने में अग्रणी रहेगा। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र सक्सेना ने किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.