लघु उद्योग भारती झांसी का सम्मान समारोह

झांसी :  लघु उद्योग भारती झांसी की सामान्य सभा एवं सम्मान समारोह विगत दिवस राजगढ़ स्थित अतिथि गृह में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र राय का सम्मान संगठन के अध्यक्ष  राजीव बब्बर, महामंत्री आलोक जैन, कोषाध्यक्ष आयुष बंसल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन एवं वंतेमातरम के साथ किया गया। जिला उद्योग केन्द्र के ज्वाइंट कमिश्नर  मनीष चौधरी, कानपुर से पधारे  आदित्य तिवारी, रामकृष्ण जी, अजय पस्तोर द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा झांसी में प्रस्तावित फ्लैटेड फैक्ट्री की स्थापना एवं आवंटन के सन्दर्भ में विशेष जानकारी प्रदान की गयी तथा उपस्थित उद्योगपतियों के जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। मुख्य अतिथि  वीरेन्द्र राय द्वारा अपने उ‌द्बोधन में लघु उद्योग भारती द्वारा किए जा रहे जनोपयोगी कार्यों में हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि मनीष चौधरी द्वारा व्यापारियों के हितार्थ आयोजित किए गए कार्यक्रम हेतु लघु उद्योग भारती का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रम आयेजित किए जाने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजीव बब्बर ने बिजौली में संगठन को आवंटित पार्क को विकसित करने हेतु संकल्प लेते हुए सभी से सहयोग का आह्वान किया तथा साथ ही भविष्य में उद्योगपतियों हेतु विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किए जाने का भी प्रस्ताव किया। अतिथियों का स्वागत कानपुर सम्भाग महामंत्री  राजीव मेहता, मंडल अध्यक्ष दीपक कपूर, निवाड़ी अध्यक्ष  राजू पुरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष  सुरेन्द्र पाल, पवित्र खन्ना,  विवेक जैन,  विजेन्द्र सूरी,  अश्वनी गर्ग, आयुष बंसल ने किया।  कार्यक्रम में  संजय पटवारी, वीरेश्वर शुक्ला, देवेन्द्र खत्री, पुनीत अग्रवाल, चंद्रकांत गोयल, दीपक वार्षीय, संजीव परिहार, विकांत सेठ, रोहित चानना, संजीव बव्यर, श्रीमती हिंना साहिल सेठी, विवेक जैन आस्था, जितेन्द्र सेठ, संजय गुप्ता, संजय राठौर, अनिल कामरा, विशाल राय, जयकिशन प्रेमानी, रोहन पारीक्षा, राघव सिंह राठौर, निखिल सचदेवा, संजय जैन, आर के अग्रवाल, तरुण गांधी, कपिल कोहली, कपिल खन्ना, सी. ए. आर एस व्यास आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आलोक जैन एवं आभार  दीपक कपूर एवं आयुष बंसल ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.