कांग्रेस ने निकाली मनरेगा बचाओ पदयात्रा

झांसी : केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने और कानून बदलने के विरोध में  कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहें मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शुक्रवार को  जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अध्यक्ष देशराज रिछारिया के नेतृत्व में  वृहद पदयात्रा निकाली गई । जो कि  सिमरावारी से शुरु हुई और खैलार, बिजौली, राजगढ़, हंसारी से होते हुये गांधी उधान कचहरी पर समाप्त हुई। इस मौके  पर जिला कोर्डिनेटर कुं. मुकुट सिंह ने कहा कि  मनरेगा कानून में बदलाव काम के अधिकार पर हमला है।सरकार मजदूरों से मजबूत सुरक्षा कवच छीन रही है। सरकार की मंशा इस योजना को धवस्त करना है। मनरेगा बचाओ पदयात्रा के जिला पर्यवेक्षक साकेत बिहारी मिश्रा ने कहा कि मजदूरो के संग सरकार धोखा कर रही है। अब न्यूनतम मजदूरी की कोई गारंटी नही होगी और न ही फसल की कटाई के मौसम में काम की अनुमति होगी। बेरोजगारी और पलायन बढ़ेगा।  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देशराज रिछारिया ने कहा  कि हम कांग्रेसजन इस सरकार की किसान और मजदूर विरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। मनरेगा ग्रामीण मजदूरों के लिये जीवन रेखा है।सरकार  पंचायतीराज की ताकत को कमजोर कर रही है। पदयात्रा में पी सी सी सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव , शिवनारायण सिंह परिहार , एड. वैभव बट्टा, हरवंश लाल, अमीर चंद आर्य, मुलायम  सिंह रजक,  दीन दयाल गुप्ता,पंकज मिश्रा नोटा , प्रफुल्ल तिवारी, सुनील जैन,शंभदयाल कुशवाहा, रामजी चतुर्वेदी, जगदीश लाल भेल, अमित करौसिया, गिरिजा शंकर राय,  मानव श्रीवास्तव, मुकेश बैदौरिया , महमूद खां, मदीना, रजिया, शिप्रा तिवारी,सचिन मौर्य , मनीष अहिरवार , दारा जैन, ऊदल सिंह व सनीआदि  मौजूद रहें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.