शिक्षक ना तो इस्तीफा देंगे ना ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेंगे: डॉ सुलोचना मौर्य

झांसी :  न्यायालय के द्वारा शिक्षकों के लिए टीईटी के अनिवार्यता के विरोध में अब शिक्षक संघ आर पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैंl इस आदेश को लेकर शिक्षकों में भारी आक्रोश है तो वही महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुलोचना मौर्य ने अपने तीखे और कड़े अंदाज में दो टूक कहा है कि शिक्षक न तो इस्तीफा देंगे और न ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेंगे। भर्ती के समय विभागीय सेवा शर्तें पूरी की गई थीं, इसलिए टीईटी परीक्षा की बाध्यता समाप्त की जाए। खेल के बीच नियम बदलना उचित नहीं है। ऐसी परंपरा किसी भी विभाग के कर्मचारियों के लिए ठीक नहीं, इसमें सुधार होना अति आवश्यक है हम न्यायालय और प्रशासनिक स्तर पर शिक्षकों के न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे साथ ही हम सरकार से भी उम्मीद करेंगे कि इस प्रकरण में वह शिक्षकों के हित में कोई ठोस कदम उठाते हुए नियमों में बदलाव कर शिक्षक पर  थोपी जा रही व्यवस्था से उन्हें स्वतंत्र करें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.