सनातन पद्धति से मनाई गई पं. बालमुकुंद व्यास की 96वीं वर्षगांठ

झांसी : बुंदेलखंड के ब्राह्मण शिरोमणि प्रकांड विद्वान एवं व्यास परिवार के वयोवृद्ध पंडित बालमुकुंद व्यास (बाबूजी) का 96वां जन्मदिन उनके निज निवास सावित्री सदन में समस्त व्यास परिवार सहित पारिवारिक गुरु १००८ श्री महामंडलेश्वर जगन्नाथ पीठाधीश्वर अयोध्या धाम श्री राघवदास जी  महाराज आदि संतों की दिव्य उपस्थिति में ग्राम सकरार की पावन भूमि एवं पुनीत जनता के अपार सहयोग से  अखण्ड ॐ नमः शिवाय की पावन धुन एवं श्री सुंदर कांड के दिव्य आयोजन के साथ प्रसादी वितरण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने कुलदेवता देवाधिदेव श्री कैलाशेश्वर महादेव से  बाबूजी का सौवां जन्म दिन मनाने का आशीष मांगा।

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.