लखनऊ में कांग्रेसियों पर लाठी चार्ज के विरोध में झांसी में प्रदर्शन, सरकार को घेरा
झांसी : विगत दिनों मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत शांतिपूर्ण तरीके से लखनऊ में धरना देने हेतु उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एवं अन्य कांग्रेसियों के ऊपर लाठी चार्ज करने के संबंध में आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार झांसी के कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान पर मनरेगा बचाओ संग्राम के अंतर्गत विगत दिनों लखनऊ में शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय एवं अन्य कांग्रेस जनों पर वर्तमान सरकार की पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया उसके विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में गांधी जी की प्रतिमा के सामने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराया गया उक्त अवसर पर शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश और देश की वर्तमान सरकार मनमानी कर रही है और मनरेगा का नाम बदले जाने के संबंध में कांग्रेस पार्टी जो लड़ाई लड़ रही है और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कर रही है लेकिन वर्तमान सरकार पुलिस के दम पर जिस तरह से लाठी चार्ज कराने का काम कर रही है यह बहुत ही निंदनीय है लेकिन हम कांग्रेसी ऐसे लाठी चार्ज से डरने वाले नहीं है और यह आंदोलन हम सभी कांग्रेसी जारी रखेंगे और निश्चित ही वर्तमान सरकार का असली चेहरा प्रदेश की जनता के सामने उजागर करने का काम करेंगे साथ ही आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में इस डरपोक सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे। उक्त अवसर पर नरेश चंद्र बिलाटिया देवी सिंह कुशवाहा वीरेंद्र सिंह कुशवाहा एम सी वर्मा अशोक कंसोरिया डॉक्टर काशीराम भिटौरिया अखिलेश गुरुदेव पार्वती चौधरी रामकृष्ण कुशवाहा मुमताज खान सोम त्रिवेदी शैलेश चतुर्वेदी अशोक कौशल मनोज तिवारी संकल्प अग्रवाल दिव्यांश चौधरी सुरेंद्र यादव अजयराज शर्मा इंजीनियर जगदीश लाल समेत अनेकों कांग्रेस अनुपस्थित रहे।


No Previous Comments found.