शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
खूंटी : सायको थाना में बानो थाना, सिमडेगा से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांड के अभियुक्त रोहित नाग (पिता स्व. मसीह दास नाग), निवासी रोंगों, थाना सायको, जिला खूंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि अभियुक्त ने वर्ष 2024 से अब तक एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। मामले में विधि सम्मत धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है तथा आगे की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर : शहीद अंसारी

No Previous Comments found.