थार कार की टक्कर से बाइक सवार दो वृद्धों की हुई मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

​झांसी : खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो वृद्धों की मौके पर ही मौत हो गई। झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदरवारा के पास सड़क हादसा हुआ। जहां एक तेज रफ्तार थार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल कार के नीचे फस गई। कार चालक लगभग 500 मीटर मोटरसाइकिल सहित घसीटता ले गया।

आपको बता दे मोटरसाइकिल सवार छतरपुर से वापिस अपने गांव रानीपुर बापिस आ रहे थे।
जैसे ही वह राष्ट्रीय राज्यमार्ग झांसी खजुराहो हाइवे ग्राम भदरवारा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी थार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मोटरसाइकिल कई मीटर दूर तक गाड़ी में फंसी गई। दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई ।
थार कार का चालक मौके से फरार हो गया राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइवे की एंबुलेंस 1033 की मदद से दोनों शवों को सरकारी अस्पताल भेज कर पुलिस घटना की जांच में जुट गई। इस घटना से परिवार जनों का रो रो के बुरा हाल हो गया है।

रिपोर्टर : संतोष श्रीवास

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.