जेल में कैदियों के लिए विशेष आहार के नाम पर लाखों रुपये के गबन और भ्रष्टाचार का आरोप

जेल में कैदियों के लिए विशेष आहार के नाम पर लाखों रुपये के गबन और भ्रष्टाचार का आरोप, उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक कार्यवाही की मांग 


झांसी- जेल में कैदियों के लिए विशेष आहार के नाम पर लाखों रुपये के गबन और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक  कार्यवाही की मांग की गयी है।
काली माई तालपुरा निवासी चतुर्भुज ने मुख्यमंत्री को प्रेषित शिकायती पत्र में बताया कि पूर्व में भी 
 27 जनवरी 2026 को शिकायती पत्र में भ्रष्टाचार की ओर ध्यान आकर्षित कराते हुए कार्रवाई और जांच का अनुरोध किया गया था।
एक बार फिर आरोप लगाते हुए बताया कि जिला जेल में विशेष आहार के नाम पर प्रति माह करीब 4 लाख रुपये के फर्जी बिल बनाए जा रहे हैं और आपस में बंदर बांट किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। जिला जेल की क्षमता 1000 कैदियों की है, जिनमें से 500 कैदियों को विशेष आहार (सेब, अनार, दही, दूध, अंडा, केला आदि जिसकी दरें भी बाजार से तीन गुना होती हैं) दिया जा रहा है, इससे प्रतीत होता है कि लगभग 500 बंदी हमेशा बीमार रहते हैं जबकि इन्हीं कैदियों को दाल, रोटी, सब्जी, ब्रेड, बिस्कुट आदि का नियमित आहार भी दिया जा रहा है। इस तरह विशेष आहार के नाम पर धन का दुरुपयोग कर अपने निजी लाभ के लिए प्रति माह 4 लाख रुपये से अधिक का गबन किया जा रहा  है, जो कि एक अत्यंत गंभीर प्रकरण है। शिकायती पत्र में इस अत्यंत गंभीर भ्रष्टाचार और गबन के प्रकरण की जांच किसी अन्य रेंज के डीआईजी से  कराए जाने की मांग कैबिनेट मंत्री कारागार, प्रमुख सचिव कारागार, महानिदेशक कारागार, उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, जिलाधिकारी झांसी से लेकर मुख्यमंत्री तक से की गयी है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.