पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों हेतु एकीकृत कृषि आधारित उन्नत कृषि तकनीक प्रशिक्षण संपन्न
झांसी : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के संस्थान भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान संस्थान, झांसी द्वारा क्रियान्वित की जा रही, उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ द्वारा वित्तपोषित परियोजना 'उत्तर प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि एवं पशुपालन में बदलाव हेतु उन्नत कृषि तकनीकियों का समावेश' के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण 'पश्चिमी उत्तर प्रदेश कृषक आजीविका सुदृढ़ करने हेतु एकीकृत कृषि प्रणाली' ( 19-21 फरवरी, 2026), संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डॉ विजय कुमार यादव की अध्यक्षता एवं रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के प्रसार निदेशक डॉ सुशील कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य के साथ आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में आगरा जनपद के बिचपुरी और अछनेरा ब्लॉक के पांच गांवों (सहारा, बरारा, अंगूठी, मिर्जापुर और अटूस) के 23 किसानों के समूह ने कृषि प्रणाली के विभिन्न आयामों जैसेकि फसल विविधीकरण, उन्नत चारा उत्पादन, पशुपालन प्रबंधन, हाईटेक सब्जी एवं फल-फूल उत्पादन, केंचुआ खाद, मशरूम, मधुमक्खी पालन इत्यादि पर उन्नत तकनीकियों पर जानकारी प्राप्त की।


No Previous Comments found.